गंगापार, फरवरी 16 -- इस बार तापमान में असामान्य वृद्धि ने तहसील क्षेत्र के किसानों के माथे पर पसीना ला दिया है। रबी की प्रमुख फसल गेहूं के उत्पादन में गिरावट की आशंका से किसान परेशान हैं। रविवार को ही अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। किसानों का कहना है कि अधिकतम तापमान 15 मार्च तक 28 डिग्री सेल्सियस ही रहना चाहिए। इससे अधिक तापमान नुकसान कराएगा। तहसील क्षेत्र में अगेती बुवाई करने वाले को तो ज्यादा नुकसान का डर नहीं है लेकिन पछेती खेती करने वालों की उपज 40 प्रतिशत कम होने की आशंका है। जिन्होंने पछेती खेती की है उनका कहना है कि लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। दलहनी और तिलहनी फसलों पर भी असर पड़ा है। फरवरी के मध्य सप्ताह में अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस पर चला गया है। कोटर के किसान बबलू तिवारी, अशोक कुमार के अनुसार वातावरण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.