गढ़वा, मई 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मौसम पूर्वानुमान अनुसार इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा और हवा की गति सामान्य रहने की संभावना है। तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी बढ़ने की पूरी संभावना है। दिन का तापमान जहां 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। वहीं रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून समय पूर्व दस्तक देने की पूरी संभावना है। यह जानकारी वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अबकी बार मानसून की अच्छी वर्षा की संभावना है। उन्होंने बताया कि वैसे अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में समय से 16 दिन पूर्व ही मानसून का आगमन हो चुका है। आमतौर पर गढ़वा में मानसून का आगमन 10 से 15 जून के बीच होता है। इस वर्ष मानसून में अच्छी वर्षा की पूरी संभावना बताई जा रही है। उसे दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.