हरिद्वार, मई 8 -- धर्मनगरी में भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही गर्म हवाओं की चपत लोगों को परेशान कर रही है। दिन में लोग गर्मी से बेहाल है। वहीं बढ़ती गर्मी के साथ तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा था। बीते दिनों हुए मौसम में बदलाव और बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज हुई थी। लेकिन पिछले दो दिनों से दिन में धूप की तपिश बढ़ गई। इस कारण हवा में भी गर्मी का एहसास भी बढ़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.