समस्तीपुर, नवम्बर 8 -- पूसा। ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। शाम 4 बजे के बाद से अगली सुबह तक ठंड अब लोगों को सताने लगी है। हलांकि दोपहर में अब भी गर्मी से लोग परेशान रह रहे हैं। सर्द-गर्म का यह खेल लोगों को रोगी बना रहा है। खासकर सर्दी, बुखार, बदन दर्द जैसी समस्या लगातार आम होती जा रही है। शनिवार को दिन का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा। जो सामान्य से करीब 4.3 डिग्री कम है। दिन व रात के तापमान में दोगुना का अंतर लोगों को सता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान करीब 8 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा कनकनी को बढ़ा रही है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह 7 बजे 90 प्रतिशत एवं दोपहर 2 बजे 55 प्रतिशत रिकार्ड की गई। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.