रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, संवाददाता। बढ़ती शीतलहर और रात के तापमान में निरंतर गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौक चौराहों और प्रखंडों में अलाव की व्यवस्था की है। जरूरतमंद, बेघर, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक, फुटपाथ पर सोने वाले तथा रात में ड्यूटी करने वाले लोगों के लिए अलाव की व्यापक व्यवस्था की गई है। जिले के सभी 18 प्रखंडों के प्रखंड मुख्यालयों, पंचायत भवनों, प्रमुख हाट-बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों तथा जरूरतमंद आबादी वाले स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक प्रखंड में कई जगहों में अलाव जलाए जा रहे हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इस संबंध में जिले के सभी अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पूर्व में ही लकड़ी, केरोसिन आदि की व्यवस्था रखने को कहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.