मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तापमान बढ़ने और पछिया हवा चलने से शाही लीची के दाने झुलसने लगे हैं। इससे लीची किसानों की चिंता बढ़ गई है। बीते छह मई को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस था जो आठ मई को 39.6 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही पछिया हवा भी लगातार चल रही है। कांटी के किसान सह व्यापारी भोला त्रिपाठी ने बताया कि आठ मई के बाद से लगातार तापमान में बढ़ोतरी जारी है। इसका प्रभाव शाही लीची के दाने पर दिखने लगा है। उन्होंने बताया कि लीची के लिए दोरस हवा लाभदायक होती है, जो छह मई तक चली थी। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी के साथ पछिया गर्म हवा दाने जला रहा है। कुढ़नी सुमेरा के लीची व्यापारी मो. निजाम ने बताया कि वर्तमान में जो किसान अपने बागों में निरंतर सिंचाई कर रहे हैं, उनके बगान की लीची को कम नुकसान है। चाइना पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.