गंगापार, मार्च 8 -- समय से पूर्व बढ़ते तापमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तापमान बढ़ना गेहूं की फसल के लिए काफी नुकसानदायक है। बीते कई दिनों से अचानक तापमान में वृद्धि का असर गेहूं की फसल पर साफ दिखाई देने लगा है। वर्तमान में गेहूं की फसल में बाली बनने के लिए गेहूं के पौधे ने सिक बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में तापमान के बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। फरवरी से मार्च के प्रथम पखवाड़े में पड़ने वाली ठंड गेहूं के लिए फायदेमंद मानी जाती है। मगर इस बार फरवरी के आखिरी सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी हो गई है जो बरकरार है। इससे किसानों को चिंता बढ़ गई है। बढ़ता तापमान गेहूं की फसल के लिए अत्यधिक हानिकारक है। वातावरण में तापमान की बढ़ोतरी का ध्यान रखते हुए गेहूं की फसलों में नमी बनाए रखना जरूरी है। जिससे उपज में गिरावट ना हो। कृषि ...