हरिद्वार, मई 3 -- धर्मनगरी में शनिवार को धूप की तपिश कम रही। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही तापमान में गिरावट के कारण दिन में गर्मी का एहसास कम रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान में 05 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 04 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को सुबह के समय बारिश पड़ने के बाद अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। बता दें कि गुरुवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में 08 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 06 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.