बुलंदशहर, नवम्बर 17 -- मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का असर बढ़ रहा है। अब आगामी दिनों में तापमान में तेज गिरावट होगी। सर्द हवाओं और गलन के कारण ब्लड गाढ़ा होने लगेगा। जिससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाएगा। ज्यादा ठंड में ब्लड प्रेशर भी तेजी से बढ़ता है और यह स्थिति स्ट्रोक का बड़ा कारण बनती है। डॉक्टरों की मानें तो अनुसार ठंड में लापरवाही दिक्कतें बढ़ा सकती है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि मौसम में गिरावट के दौरान दिन और रात का तापमान लंबे समय तक स्थिर रह सकता है। ऐसे में रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं। खून की चिपचिपाहट बढ़ जाती है और थक्के बनने की आशंका बढ़ जाती है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से ब्लॉकेज का खतरा भी बढ़ता है, जिससे ब्रेन हेमरेज या स्ट्रोक की स्थिति बन सकती है। दिमाग की नसों में बना थ...