अररिया, फरवरी 23 -- अररिया, निज प्रतिनिधि पिछले कई दिनों से लगातार मौसम के बदल रहे मिजाज के बीच तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव से लोग बीमार हो रहे हैं। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड पड़ रही है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। रविवार की सुबह हल्की ठंड बरकरार रही। मौसम में आए इस बदलाव के बीच तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। दिन में धूप और रात में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। तापमान में लगातार हो रहे बदलाव से लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बदलते मौसम की मार से लोग हलकान हैं। गर्मी और ठंड का असर लोगों के शरीर पर भारी पड़ रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव से जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। मौसम में बदलाव से 20 से 25 प्रतिशत मरीजों की संख्या बढ़ी ह...