फरीदाबाद, फरवरी 9 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिनभर धूप और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। कभी हल्की धूप निकलती तो कुछ देर में आसमान पर बादल छा जाते, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड का असर बढ़ गया। रविवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान घटकर 9 डिग्री के आसपास पहुंच गया। अधिकतम तापमान में हालांकि ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन बादलों की मौजूदगी के कारण दिनभर ठंडक महसूस होती रही। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया। पार्कों और सड़को...