औरंगाबाद, जनवरी 30 -- रबी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए इनदिनों न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। न्यूनतम तापमान तो ठीक है पर अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर रहा है। फसलों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। तापमान के प्रभाव में कई जगह फसल सूखने लगी है। फसलों की बढ़वार भी प्रभावित हो रही है। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न भागों से कई फसलों के सूखने की शिकायत आ रही है। नवीनगर प्रखंड के राजपुर पंचायत के नरचाही गांव का दौरा किया और वहां सूख रही मसूर की फसल को देखा। कहा कि नमी के अभाव में फसल सूख रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जनवरी माह में इतनी गर्मी नहीं थी। इस वर्ष इस महीने में ही मार्च महीने की तरह दिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.