नई दिल्ली, जनवरी 8 -- दुबई में 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स का रीयूनियन हुआ है। गौरव खन्ना से लेकर तान्या मित्तल तक, हर कोई 'बिग बॉस 19' की सक्सेस पार्टी एंजॉय कर रहा है। इसी बीच, तान्या ने सबके सामने अपनी दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि सब दिखाने के बाद भी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।क्या बोलीं तान्या मित्तल? तान्या बोलीं, 'मैं जब से बाहर आई हूं मैं इसलिए किसी से बात नहीं कर रही, किसी के सामने ये सब एक्टिविटी, ये टास्क नहीं कर रही हूं क्योंकि वहां कोई भी ऐसा टास्क नहीं हुआ जो मुझे खुश करने के लिए हुआ हो। ये बकलावा अब मुझे ट्रिगर करता है क्योंकि मेरे जन्मदिन पर मुझे बकलावा खिलाकर मेरे मुंह पर पानी फेंका गया था।''एक लिमिट होती है हर चीज' तान्या ने आगे बोला, 'लोगों को बाहर से आसान लगता है कि हम जोर-जोर से हंस रहे हैं...