मैनपुरी, जून 17 -- जहर की ताड़ी पीने से युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कस्बा कुसमरा निवासी 18 वर्षीय जीतू सोमवार की दोपहर 12 बजे ताड़ी पीकर अपने घर लौट आया। रात 12 बजे के करीब सोते समय उसके पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। जानकारी पाकर परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह घर से लगभग 15 किमी. दूर ताड़ी पीने चला गया था। वापस वह नशे में आया और सो गया। मृतक लोहा पीटने का काम करता था। कुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.