बांदा, जनवरी 25 -- बांदा। संवाददाता खप्टिहाकला के रपरा रामलीला मैदान में तीसरे दिन रामलीला में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। पहले दिन नारद मोह, रामजन्म, ताड़का वध की लीला देख दर्शक भाव विभोर हो गए। कस्बे में यह लगभग डेढ़ सौ वर्ष प्राचीन रामलीला है। रामजन्म की रामलीला के साथ ताड़का के वध का मंचन किया गया। रामलीला में राम की भूमिका प्रबल बाजपेई, लक्ष्मण किशन बाजपेई, माता कौशल्या का अभिनय देव कुमार पचनेही, ताड़का का अजय अजूबा ने बखूबी निभाया। अजय अजूबा ने सारी रात्रि दर्शकों को अपनी हास्य कला से लोटपोट किया। व्यास पीठ पर जनार्दन द्विवेदी, तबले पर शिवम तिवारी, नाल पर पं. दीनदयाल तिवारी ने संगीत के माध्यम से पूरे पंडाल को भक्तिमय कर दिया। नारद मोह की लीला में पं. संतोष त्रिपाठी, राकेश गुप्ता, अमित शुक्ला का अभिनय सराहा गया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.