अलीगढ़, फरवरी 23 -- फोटो, - कथक नृत्य कर कृष्ण लीला की प्रस्तुति दी अलीगढ़। पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ताज महोत्सव, आगरा में डॉ. अंशु सक्सेना ने अपनी अद्भुत कथक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने श्रीकृष्ण वंदना से नृत्य की शुरुआत की और कृष्ण रासलीला, माखन चोरी व द्रौपदी चीरहरण को अपने भावपूर्ण नृत्य से जीवंत कर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पला साहिबाबाद की प्रभारी डॉ. अंशु ने शनिवार को ताज महोत्सव में प्रतिभाग किया। तीन ताल में तराना तथा श्रृंगार रस से ओतप्रोत ठुमरी पर भी प्रस्तुति देकर दर्शकों को मोह लिया। वह कुशल चिकित्सक के साथ कथक नृत्य और शास्त्रीय संगीत में भी पारंगत हैं। उन्होंने बताया कि देशभर के विभिन्न मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर कई सम्मान प्राप्त किए। अपनी कला को समाज तक पहुंचाने के लिए वह ...