आगरा, अगस्त 11 -- जापान से आए 27 वर्षीय पर्यटक कोयो की सोमवार को ताजमहल देखने जाते समय हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। जापान से कोयो और उनके साथी यमद रेन ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। वह प्रवेश के लिए लाइन में लगे हुए थे। उसी दौरान उन्हें चक्कर आने लगे। प्रवेश लाइन में टिकट चेक कर रहे कर्मचारियों ने पर्यटक को इस हालत में देखा तो वह भी घबरा गया। कर्मचारी की सूचना पर कार्यवाहक थाना ताज सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक उदित नयन सिंह के निर्देशन में पश्चिमी पार्किंग पर्यटन सुविधा केंद्र से तत्काल एंबुलेंस और डॉक्टर की टीम को बुलाई गई। प्राथमिक उपचार देकर पर्यटक को जिला अस्पताल रवाना किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह, उप निरीक्षक शुभम कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी महेश चंद्र, मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार, मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.