बरेली, जून 16 -- नवाबगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरदुआ किफायतुल्ला गांव ने बताया कि मस्जिद के पास से ताजिए निकलते हैं। अब वहां पर दो लोग अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। वह मकान का छज्जा सड़क पर निकाल रहे हैं। छज्जा निकलने के बाद उधर से ताजिए नहीं निकल पाएंगे। रविवार को ग्रामीणों ने मौके विरोध किया तो दबंग मारपीट पर उतारु हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने छज्जे का निर्माण रुकवा दिया। गांव के युनुस अली, बाबू शाह, अफसर अली, छोटे, सद्दाम हुसैन, रफीक अहमद, खलील अहमद, मुन्ने आदि ने एसडीएम और पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.