आगरा, जुलाई 26 -- ताजमहल के पश्चिमी गेट पर बारिश के दौरान होने वाला जलभराव अब नहीं होगा। नगर निगम ने इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए एक सप्ताह तक विशेष सफाई अभियान चलाया। जिसमें जंगी खां नाले की गहराई से तली झाड़ सफाई कराई गई। बारिश के समय नाले के ओवरफ्लो होने से ताजमहल का पश्चिमी गेट, नील तिराहा और शाहजहां गार्डन जलमग्न हो जाते थे, जिससे पर्यटकों को भी परेशानी होती थी। यह नाला लगभग तीन सौ मीटर आगे जाकर अंडरग्राउंड हो जाता है। इसमें पश्चिमी गेट, आरके स्टूडियो और मलको गली के नालों का पानी आकर गिरता है। चूंकि यह क्षेत्र वाहनों के लिए प्रतिबंधित है, इसलिए सफाई कार्य मैनुअल कराया गया। ताजगंज जोन के जेडएसओ महेंद्र सिंह और एसएफआई योगेंद्र कुशवाहा अभियान के दौरान लगातार निगरानी में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.