बिजनौर, अगस्त 26 -- राजा का ताजपुर। गुरुद्वारा साहिब में जागती जोत श्री गुरुग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश गुरुपर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। तीन दिन से चल रहे श्री अखंड पाठ के भोग के बाद शुभदीप सिंह व गुरप्रीत सिंह ने शब्द कीर्तन किया। गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संचालक कमलजीत सिंह नूर ने कहा कि श्रीगुरु ग्रंथ साहिब ग्यारहवें गुरु की जागती जोत हैं, जिसमें छह गुरुओं व 15 संत-भक्तों की वाणी दर्ज है। इस दिवस को ग्रंथी सिंहों के सम्मान का प्रतीक भी बताया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ज्ञानी जीतेन्द्र सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अरदास के बाद संगत को लंगर छकाया गया। गुरुदयाल सिंह, हरमीत सिंह जैकी, हरवेंदर सिंह, परमवीर सिंह सहित अनेक श्रद्धालु सेवादर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...