समस्तीपुर, जुलाई 12 -- ताजपुर। ताजपुर नप एवं प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल ताजपुर में वर्षों से कई विषयों के शिक्षक नहीं हैं। इस कारण छात्रों को पठन पाठन में काफी कठिनाई होती है। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल में वर्ष 2018 से ही संस्कृत विषय के शिक्षक नहीं हैं। वहीं वर्ष 2023 से अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं हैं। जो थे वो बीपीएससी शिक्षक बनकर अन्यत्र चले गए। इसी प्रकार इंटर में वर्ष 2020 से इतिहास विषय के शिक्षक नहीं हैं जो थे वो भी बीपीएससी शिक्षक बनकर चले गए। राजनीति विज्ञान के शिक्षक वर्ष 2021 में ही सेवानिवृत हो गए। तब से कोई शिक्षक नहीं आए। वहीं हिंदी विषय के एक शिक्षक वर्ष 2020 में ही दिवंगत हो गए। उनकी जगह भी खाली ही रह गई। जानकारी देते हुए स्कूल के एचएम गणेश पोद्दार बताते हैं कि स्कूल में इंटर में 1459 एवं हाई स्कूल में 1...