समस्तीपुर, जून 13 -- ताजपुर। ताजपुर में बालिका हाई स्कूल की मांग एकबार फिर जोर पकड़ने लगी है। मालूम हो कि पौने दो लाख के करीब आबादी वाले ताजपुर प्रखंड में बालिका शिक्षा को ले कोई अदद बालिका हाई स्कूल नहीं है। जबकि यहां के स्कूलों में सर्वाधिक संख्या बालिकाओं की है। एक लंबे अरसे से प्रखंड मुख्यालय में एक बालिका हाई स्कूल की मांग की जाती रही है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंड के स्कूलों में 55 फीसदी बालिकाएं एवं 45 फीसदी बालक नामांकित हैं। कुल मिलाकर 16 उच्च माध्यमिक एवं हाई स्कूलों में तीन हजार से अधिक बालिकाएं पढ़ती हैं। प्रखंड मुख्यालय में दशकों से एक कन्या मध्य विद्यालय स्थित है। जिसके परिसर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल है। लोगों की माने तो कन्या मध्य विद्यालय को अपग्रेड कर प्लस टू हाई स्कूल का दर्जा दिया जा स...