आगरा, सितम्बर 12 -- यमुना का जलस्तर कम होते ही नगर निगम प्रशासन ने घाटों की साफ-सफाई की कमान संभाल ली है। शुक्रवार को ताजगंज श्मशान घाट और दशहरा घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान गंदगी, कीचड़ और मच्छरों के प्रकोप पर नियंत्रण के लिए ब्लीचिंग पाउडर, एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराई गई। जेडएसओ ताजगंज महेंद्र सिंह ने बताया दोनों घाटों पर दस-दस सफाई कर्मचारियों की टीम तैनात की गई थी। श्मशान घाट पर पानी भर जाने से चारों ओर कीचड़ और गंदगी फैल गई थी, जिसके कारण अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। अभियान के तहत घाटों की धुलाई कर उन्हें पूरी तरह साफ-सुथरा बना दिया गया है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया यमुना किनारे अन्य स्थानों पर भी जहां पानी उतर रहा है, वहां सफाई व मच्छर नियंत्रण कार्य की लगातार मॉनीटरिंग की जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.