आगरा, नवम्बर 20 -- नगर निगम ने गुरुवार को ताजगंज क्षेत्र में अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। जोनल कार्यालय से रमाडा होटल तक चले इस अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। निगम की टीम ने कार्रवाई के दौरान तीन दर्जन से अधिक अवैध होर्डिंग और सड़क किनारे फुटपाथ पर रखे काउंटर हटवाए। अभियान के दौरान कई व्यापारियों ने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन निगम अधिकारियों ने स्पष्ट कहा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्ज़ा किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर हजारों रुपये का जुर्माना वसूला गया। गौरतलब है नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बुधवार को निरीक्षण के दौरान ताजगंज मार्ग पर अवैध होर्डिंगों और फुटपाथ कब्जे पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तुरंत अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। निगम अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई आगे भी ज...