अल्मोड़ा, मई 17 -- राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई ताकुला का अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ललित तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष और वीरेन्द्र सिजवाली ब्लॉक मंत्री बने। राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी और अधिवेशन में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही नई कार्यकारिणी के चुनाव भी हुए। अध्यक्ष पद पर ललित तिवारी, हेमलता लसपाल और संतोष काण्डपाल मैदान में थे। इसमें ललित तिवारी सर्वाधिक 58 मत हासिल कर अध्यक्ष बने। वहीं, हेमलता को 47 और संतोष को 43 मत प्राप्त हुए। वहीं, विरेंद्र सिंह सिजवाली निर्विरोध मंत्री बने। उपाध्यक्ष में सुरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष महिला में लता वर्मा, संयुक्त मंत्री में अंकित जोशी, संयुक्त मंत्री महिला में किरण उपाध्याय, आय व्यय निरीक्षक में पंकज बुढ़लाकोटी चुने गए। यहां उ...