शामली, दिसम्बर 7 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिम्भालका में एक अविवाहित युवक की उसके ताऊ-चाचा के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। ताऊ-चाचा ने युवक की मौत का कारण अत्यधिक शराब का सेवन बताया है, वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। रविवार को शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव सिम्भालका में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है और उसके ताऊ-चाचा बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में मृतक की पहचान 28 वर्षीय राविल पुत्र स्वर्गीय राजेश कुमार, निवासी ताजपुर सिम्भालका के रूप में हुई। युवक का शव उसके ताऊ तेजपाल और चाचा विनोद के मकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.