महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा कस्बे में स्थित श्री संत साईं सैनिक स्कूल में नवनिर्मित पनियरा ताइक्वांडो एकेडमी के शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उमेशचंद जायसवाल ने केंद्र का उद्घाटन किया, ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने विभिन्न तकनीकों का प्रभावित प्रदर्शन किया। यहां अब स्कूली बच्चों को आत्मरक्षा का व्यवस्थित प्रशिक्षण उपलब्ध होगा। मुख्य अतिथि ने कहा ताइक्वांडो आत्मरक्षा के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक व नैतिक विकास का प्रभावी माध्यम है। विद्यार्थियों को इससे जुड़कर आत्मरक्षा के गुर सीखने चाहिए, वे स्वयं सुरक्षित रह सकें और आवश्यकता पड़ने पर दूसरों की मदद भी कर सकें। उन्होंने खेल व शारीरिक विकास से जुड़ी सुविधाओं की सराहना किया। और विद्यालय को आगामी सत्र में आरओ वाटर सिस्टम उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.