गाज़ियाबाद, जून 2 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। वसुंधरा के सेक्टर दो स्थित एलन हाउस पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों से आए छात्रों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा स्कंधा जोशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिदत्त शर्मा ने स्कंधा को विद्यालय में सम्मानित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.