बागपत, फरवरी 23 -- बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विवि की अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनता वैदिक कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 12 पदक झटके। वापस लौटने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय मेरठ में 20 फरवरी को आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में संदीप बिन्द ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सूरज यादव ने 74 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, सत्यम चौधरी ने 87 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, दीपक कुमार ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। समीर आलम ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया अंकित चौधरी 80 किलोग्राम में कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नेहा यादव 40 ...