मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी तहेरे भाई अन्नू की गोली मारकर हत्या करने वाले राकी यादव को कोर्ट ने सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि साक्ष्यों के अभाव में दोषी राकी के भाई अजीत सिंह को कोर्ट ने दोष मुक्त कर दिया। थाना कटघर क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी रचना यादव ने बीती 29 जनवरी 2024 को पति अन्नू और देवर अंकुश का किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाला चचेरा भाई राकी यादव मौके पर आ गया। उसने दोनों भाइयों को शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान अन्नू ने घर का मामला बताकर राकी को बेइज्जत करके भगा दिया था। गांव के लोगों के सामने डांटने पर राकी बुरा मान गया था। 30 जनवरी 2024 को अन्नू अपनी बुग्गी लेकर घर लौट रहा थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.