सहारनपुर, सितम्बर 11 -- एचएवी इंटर कालेज के मैदान में गुरुवार को तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान तहसील के माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों ने दमखम दिखाते हुए पसीना बहाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सहकारी समिति बास्तम के चेयरमैन कुलदीप कुमार त्यागी, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य जगदेश्वर त्यागी, प्रधानाचार्य हेम सिंह और व्यायाम शिक्षक विजेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने अनुशासन में रहकर खेलों में उम्दा प्रदर्शन करने के लिए खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में एचएवी इंटर कालेज के अलावा महाराज सिंह इंटर कालेज गंगदासपुर, टीपीएसएम इंटर कालेज रणखंडी, भायला इंटर कालेज भायला, गांधी वैदिक इंटर कालेज चंदेना कोली, भारतीय इंटर कालेज और आदर्श इंटर कालेज तल्हेड़ी बुजुर्ग के खिलाडिय़ों के बीच कबड्डी के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.