कानपुर, जून 9 -- नर्वल तहसील से आपसी बंटवारे की फाइल गायब हो गई। पीड़िता पिछले छह माह से चक्कर लगा रही है। न फाइल मिल रही है न ही कोई कार्रवाई हो रही है। मामले में एडीएम ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नर्वल के करबिगवां निवासी माया साहू ने नर्वल तहसील में शिकायत करते हुए बताया कि शिवकुमार बनाम रामसजीवन के आपसी बंटवारे का मुकदमा एसडीएम नर्वल की न्यायालय में विचाराधीन है। पिछले छह माह से मुकदमे की पत्रावली न्यायालय से गायब है। पीड़िता ने एसडीएम के पेशकार गोविंद को लापरवाही करने पर निलंबित करने की मांग की। एडीएम राशनिंग एवं आपूर्ति आशुतोष दुबे ने जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही कहा कि बंटवारे की फाइल न मिलने के संबंध में पेशकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। वहीं साढ़ के शाह गांव निवासी युवती रानी शिकायत करने के दौरान गर्मी के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.