मेरठ, फरवरी 22 -- मवाना। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। नायब तहसीलदार सचिन चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 65 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देशों के साथ प्रेषित किया गया। अधिकांश शिकायतें बिजली आपूर्ति में अनियमितता, ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों, राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों और भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित रहीं। नायब तहसीलदार सचिन चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। कहा कि शिकायतों को लंबित रखने पर संबंधित अधिकारि...