आगरा, जनवरी 19 -- वरिष्ठ सहायक मनीष बंसल के निधन के चलते सोमवार को न्यायिक व निबंधन कार्य नहीं हुआ। इस वजह से बैनामा नहीं हो सकें। दूरदराज से आए पक्षकार वापस लौट गए। तहसील सदर परिसर में आयोजित शोकसभा में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक व स्टांप वेंडरों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद कुमार दुबे के मुताबिक अधिवक्ता न्यायिक व निबंधन कार्य से विरत रहें। शोकसभा में वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर राजपूत, श्याम सुंदर शर्मा, बृजेश शर्मा, विमल तिवारी आदि थे। उधर, निबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तहसील सदर के निबंधन कार्यालयों में बैनामा नहीं हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.