संवाददाता, दिसम्बर 20 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैंपियरगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने तहसील परिसर में खुद पर पेट्रोल उड़ेलते हुए आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। महिला ने जमीन विवाद में कार्रवाई न होने को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि उसकी जमीन पर कब्जा करा दिया गया है। एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रामनगर केवटलिया गांव की रहने वाली गुजराती देवी ने तहसील सभागार में शिकायती पत्र सौंपने के बाद बाहर आकर बरामदे में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करा रहे हैं। पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही। महिला की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.