सुल्तानपुर, जनवरी 27 -- गोसाईगंज, संवाददाता। जयसिंहपुर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए बीस लाख रुपए की लागत से बनने वाले अधिवक्ता चैंबर का सोमवार को विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास विधायक राज प्रसाद उपाध्याय राजबाबू ने किया। यह निर्माण कार्य विधायक निधि से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जाएगा। सोमवार सुबह क्षेत्रीय विधायक राज प्रसाद उपाध्याय उर्फ राजबाबू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तहसील अध्यक्ष रविशंकर मिश्रा की उपस्थिति में भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्यायिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। अधिवक्ता चैंबर के निर्माण से वकीलों को बैठने और कार्य करने के लिए सुव्यवस्थित स्थान मिलेगा, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.