संभल, फरवरी 23 -- जनपद मुख्यालय बहजोई से हटाकर संभल में बनाए जाने की कवायद की जा रही है। जिसके चलते चन्दौसी व गुन्नौर के लोगों में रोष व्याप्त है। तहसील में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यालय बहजोई में रहने की मांग की। बहजोई से हटाकर संभल में जिला मुख्यालय बनाए जाने की कवायद की जा रही है। इसके लिए हाल ही में प्रदेश स्तरीय टीम ने आकर संभल में कई जगह देखी है। इससे गुन्नौर व चन्दौसी के लोगों में रोष व्याप्त है। शनिवार को तहसील गेट पर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिला मुख्यालय बहजोई में तीनों तहसील के केंद्र में स्थित है और आमजन के लिए सुविधाजनक है। यहां से आने- जाने के लिए रेल व बस सेवा दोनों की सुविधा है। इसस दौरान मांग की गई कि जिला मुख्यालय को बहजोई में ही रखा जाए। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.