बलरामपुर, मई 31 -- बलरामपुर। सदर तहसील भवन व परिसर की साफ-सफाई के मरम्मत कार्य में जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं। पिछले तीन माह से जर्जर भवनों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। तीन माह में एक तिहाई कार्य भी पूरा नहीं कराया जा सका है। मानसून आने को है, ऐसे में बरसात शुरू होने पर भवन का मरम्मत कार्य करा पाना कार्यदायी संस्था के लिए बेहद मुश्किल होगा। वकीलों का मानना था कि मरम्मत कार्य पूरा होने पर उन्हें काम करने में आसानी होगी। कार्य की दशा देखते हुए उनकी इस उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है। अधिवक्ताओं ने जिम्मेदार अधिकारियों व कार्यदायी संस्था पर छिटपुट काम कराकर सरकारी धन का बंदरबांट करने का आरोप लगाया है। करीब चार दशक पूर्व बना तहसील भवन जर्जर अवस्था में है। तहसील भवन की छतों में दरार पड़ चुकी थी। जिससे बरसात के समय में पानी छत से टपक कर क...