बलिया, दिसम्बर 30 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरपुर तहसील सभागार में मंगलवार को तहसील अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष व बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया। इसके बाद एल्डर कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट मुख्तार अहमद ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चयनित एडवोकेट सुशील सिंह, उपाध्यक्ष विजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मंत्री अशोक कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश तथा संयुक्त मंत्री जिनेश कुमार ने शपथ ली। पदाधिकारियों ने संघ की गरिमा बनाए रखने, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। मुख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.