बदायूं, फरवरी 19 -- बिसौली, संवाददाता। तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष की मौत की खबर से अधिवक्ताओं सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने अभी तीन दिन पहले ही उपाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं अधिवक्ता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा बिसौली कोतवाली के आसफपुर रोड पर, गांव कुआंडांडा के तिराहे पर हुआ। कोतवाली इलाके के चंदपुरा गांव के रहने वाले एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता राकेश कुमार अपने साथी अधिवक्ता की मां की अंत्येष्टि में शामिल होकर घर लौटने के लिए किसी वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़े थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.