बांदा, मार्च 28 -- बांदा। संवाददाता बबेरू तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया में नामांकन के अंतिम दिन तक 18 दावेदारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एल्डर कमेटी चेयरमैन उमाकांत तिवारी, मुख्य चुनाव अधिकारी छेदीलाल, सह चुनाव अधिकारी कृपाशंकर दीक्षित, रामकिशोर यादव, रामचन्द्र यादव, छोटकूराम वर्मा ने बताया कि सामान्य उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी, कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। 29 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी है। नौ अप्रैल की सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक मतदान, उसी दिन मतगणना व परिणाम घोषित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.