गोरखपुर, अगस्त 21 -- कैंपियरगंज। तहसील परिसर से अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह की बाइक गायब हो गई। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीपीगंज थाना क्षेत्र के थवईपार गांव निवासी मनोज कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि कैंपियरगंज तहसील में विधि व्यवसाय करते हैं। अपनी एचएफ डिलक्स बाइक अधिवक्ता भवन के सामने खड़ी कर तहसील में काम करने चला गया। शाम को घर जाने के लिए आया तो बाइक गायब थी, खोजबीन की लेकिन नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.