हापुड़, फरवरी 18 -- बार एसोसिएशन ने तहसील परिसर में संचालित रजिस्ट्री कार्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए जिलाधिकारी से इसे तहसील परिसर में ही नई बिल्डिंग बनाकर संचालित करने की मांग की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान एडवोकेट व सचिव जितेन्द्र यादव एडवोकेट द्वारा जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में बताया गया कि वर्तमान में रजिस्ट्री कार्यालय तहसील भवन में संचालित हो रहा है। शासन स्तर से इसे अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए नगर पालिका परिषद से पत्राचार किया गया है। पत्र में कहा गया है कि तहसील परिसर में तहसीलदार आवास के पीछे तथा राजस्व कर्मचारियों के आवासों के मध्य पर्याप्त खाली स्थान उपलब्ध है, जहां रजिस्ट्री कार्यालय के लिए नई एवं व्यवस्थित बिल्डिंग का निर्माण कराया जा सकता है। इससे अधिवक्ताओ...