बाराबंकी, फरवरी 16 -- बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सोमवार को तहसील नवाबगंज के विभिन्न अभिलेखागारों व कार्यालयों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम निरंकार सिंह, एसडीएम नवाबगंज आनंद तिवारी तथा तहसीलदार भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने लगभग एक घंटे से अधिक समय तक रिकॉर्ड की स्थिति, पत्रावलियों के रखरखाव तथा लंबित मामलों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आरके कार्यालय में अभिलेखों की जांच की: निरीक्षण की शुरुआत आरके कार्यालय से करते हुए डीएम ने सेवा पुस्तिका, आवास आवंटन, गार्ड फाइल, जीपीएफ पासबुक और सर्विस बुक सहित विभिन्न अभिलेखों का परीक्षण किया। उन्होंने पत्रावलियों के रखरखाव की स्थिति देखी और रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। डीएम ने भूलेख, ऑनलाइन नामांतरण तथा मत्स्य पालन से संबंधित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.