चम्पावत, जुलाई 6 -- टनकपुर। पूर्णागिरी तहसील में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत 52 वर्षीय जीवन सिंह मनवाल का निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके परिवार में माता, पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके निधन पर एसडीएम आकाश जोशी, तहसीलदार जगदीश गिरि, सुनील बिष्ट, चक्रमणी ओली, अशोक महर, प्रदीप जुकरिया, संजय उनियाल, बाला दत्त जोशी, राहुल सैनी, अमर सिंह मंगला, विजय शुक्ला, एलडी गहतोड़ी, महेश डुगरिया सहित अन्य ने गहरा शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...