जौनपुर, सितम्बर 6 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अधिवक्ता समिति के द्विवार्षिक चुनाव का बिगुल बजते ही अधिवक्ताओं में सियासी गर्मी शुरू हो गई। चुनाव समिति में शामिल वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बैठक के बाद तिथियों का निर्धारण कर चुनाव का ऐलान करते हुए अधिवक्ता साथियों से सहयोग की अपील की। आठ से 20 सितंबर तक चलने वाली चुनाव प्रक्रिया के तहत आठ से नौ सितम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री अधिवक्ता साभार के नए भवन से की जाएगी। प्रपत्र की खरीद के समय प्रत्याशी अथवा प्रस्तावक को बार काउंसिल द्वारा निर्गत परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। 10 और 11 सितम्बर को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। नामांकन पत्र पर प्रत्याशी की फोटो यूनिफॉर्म में ही मान्य होगी। नामांकन के साथ जमा धनराशि की रसीद संलग्न करना अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.