एटा, जनवरी 9 -- तहसील अधिवक्ता संघ के कशमकश भरे वार्षिक चुनाव में रामेश्वर सिंह यादव अध्यक्ष, दिजेंद्र यादव सचिव निर्वाचित घोषित किए गए हैं। चुनाव अधिकारी राजगोपाल यादव, रमेश पाल सिंह, शंकरपाल सिंह, विष्णु गोपाल दीक्षित ने विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की। निर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। शुक्रवार को तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव अधिकारियों ने बताया के तहसील अधिवक्ता संघ में 129 मतदाता है। इसमें से अध्यक्ष पद पर रामेश्वर सिंह यादव को 72 मत, सुभाष बाबू को 52 मत मिले। सचिव पद पर दिजेंद्र यादव को 75 मत और राजीव सिंघल को 49 मत मिले। प्रातः काल से ही तहसील मुख्यालय पर चुनावी माहौल रहा। शांति सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रातः 11 से 4 बजे तक मतदान हुआ। 4 बजे के बाद मतो की गिनती शुरू हुई। मतगणना के अंत में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.