औरैया, फरवरी 21 -- अजीतमल, संवाददाता। जिलाधिकारी ने शनिवार को तहसील अजीतमल के विभिन्न पटलों व कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व अभिलेखों के रखरखाव में कमियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार के कड़े निर्देश दिए। डीएम इन्द्रमणि त्रिपाठी ने तहसील परिसर में प्रतिदिन सफाई कराने और कूड़े के उचित निस्तारण के निर्देश दिए। विद्युत आपूर्ति के लिए तारों को व्यवस्थित कराने तथा आवश्यक स्थानों पर विद्युत बोर्ड लगाने को कहा। आमजन के प्रयोगार्थ शौचालयों में साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था और आवश्यक मरम्मत एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए। अभिलेखागार के निरीक्षण में बस्ते अव्यवस्थित पाए जाने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि अभिलेखों को नए कपड़े से बांधकर क्रमव...