फरीदाबाद, जून 19 -- नूंह। तहसीलों में लंबित कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे। बुधवार को उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसके आदेश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण, दाखिल-खारिज, नामांतरण, सीमा विवाद और ई-गिरदावरी जैसे मामलों में पारदर्शिता और समयबद्धता जरूरी है। जनता की समस्याओं का जल्द समाधान होना चाहिए। उन्होंने लापरवाही को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी और अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.