गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा के राजस्व अधिकारियों की पिछले पांच दिनों से चली आ रही अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार देर शाम खत्म हो गई, जिसके बाद बुधवार से जिले की सभी पांचों तहसीलों में कामकाज फिर से पटरी पर लौट आया है। रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन और वित्तीय राजस्व आयुक्त सुमिता मिश्रा के बीच चंडीगढ़ में हुई सफल वार्ता के बाद तहसीलदारों ने काम पर लौटने का फैसला किया। हालांकि, हड़ताल खत्म होने की जानकारी सार्वजनिक रूप से कम होने के कारण पहले दिन तहसीलों में लोगों की भीड़ उम्मीद से काफी कम देखी गई। पांच फरवरी से शुरू हुई इस हड़ताल के कारण अकेले गुरुग्राम जिले में करीब 2500 रजिस्ट्रियां और जमीन संबंधी 300 से अधिक महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो गए हैं। बुधवार को गुरुग्राम तहसील में काम तो शुरू हुआ, लेकिन सुबह से ही सुस्ती नज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.